मां बनने के बाद बोलीं सोनम कपूर- गर्मियों में मुझे पहनने पसंद हैं ऐसे कपड़े, मिलता हैं बहुत ज्यादा आराम

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor Favourite Outfits: आईपीएल मैच में एप्पल के सीईओ टिम कुक के साथ नजर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कहा कि उन्होंने मैच के लिए साड़ी इसलिए चुनी, क्योंकि यह आरामदायक ड्रेस है। सोनम अपने पति आनंद आहूजा और टिम कुक के साथ गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच देखने गई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने सिंपल लाइनिंग वाली साड़ी पहनी और विंटेज जूलरी के साथ कंप्लीट लुक दिया।

उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, विंटेज जूलरी के साथ एक सिंपल लाइनिंग साड़ी में। मुझे गर्मी में पहनने के लिए साड़ियां सबसे आरामदायक लगती हैं। अनाविला का शुक्रिया, कुछ बेहतरीन और सबसे खूबसूरत साड़ियां बनाने के लिए, जो सादगी को दर्शाती हैं।

इसके अलावा, सोनम फिलहाल बेटे वायु के साथ अपना समय बिता रही हैं। कुछ सालों तक डेट करने के बाद सोनम और आनंद ने 8 मई 2018 को शादी कर ली। उन्होंने 20 अगस्त, 2022 को अपने बेटे वायु को जन्म दिया।

सोनम कपूर हाल ही में एप्पल सीईओ टिम क्रुक से मिलने के लिए पहुंची थीं। सोनम कपूर इस दौरान फॉर्मल आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ ग्रे रंग का स्कर्ट और ग्रे रंग का लॉन्ग ब्लेजर पहना था। वहीं, आनंद आहूजा ने ब्लू रंग का शर्ट और डार्क ग्रे रंग का पैंट पहना था। दोनों इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

Read more about: sonam kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X