..................... sonam kapoor revealed reality of veere di wedding inspire by real life - Hindi Filmibeat

असल जिंदगी में हम भी पीते है और गालियां देते है, महिलाओं के बारे में क्या बोल गई सोनम कपूर

सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया इस समय फिल्म वीरे दी वेडिंग को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और काफी ज्यादा खुश नजर आ रही है। फिल्म के सब्जेक्ट की बात करें तो फिल्म में चारो दोस्त बनी है और हमेशा मस्ती करती है ड्रिंक करती है और गालियां भी देती है। इस बात को पूछने पर सोनम कपूर ने काफी ज्यादा हैरान कर देने वाला जवाब दिया।

दरअसल सोनम कपूर ने फिल्म वीरे दी वेडिंग से जुड़ी बात बोलते हुए कहा कि असल जिंदगी में हम भी पीते है और गालियां देते है। आपको बता दें कि सोनम कपूर से ये सवाल पूछा गया था कि आपको नहीं लगता है कि फिल्म वीरे दी वेडिंग सबको महिला सशक्तिकरण छोड़कर पुरुषों की तरह व्यवहार करने का संदेश दे रही है।

sonam kapoor, veere di wedding, kareena kapoor khan, सोनम कपूर, वीरे दी वेडिंग, करीना कपूर खान

इस बात पर सोनम ने बोला कि हम ऐसे बैकग्राउंड से आते है जहां सब पीते है और गाली देते है। उन्होने कहा कि हम सेक्सुअली एक्टिल भी रहते है क्या इसके लिए कोई शादी होने का इंतजार करता है..बिल्कुल नहीं।

स्वरा ने कहा कि पुरुषों के कैरेक्टर को तो दिखाया जाता है पर हम महिलाओं की जिंदगी की हकीकत भी दिखाना चाहते है। बता दे कि फिल्म की प्रमोशन काफी जोरो से शुरु है और इस फिल्म को इस साल 1 जून को रिलीज होना है।

फिल्म का ट्रेलर और गाना रिलीज हो चुका है जो कि लोगो के साथ साथ लड़कियों को खासकर पसंद आ रहा है। फिल्म के बारे मे बात करते समय जब सोनम और करीना से पूछा गया कि इस तरह है कि अगर कोई और फिल्म बने और उसमें मेल कैरेक्टर लेने हो तो आप किसको लेना पसंद करेंगी।

जी हां बीते दिन हुई इस बातचीत में काफी ज्यादा मजा आया था जब सभी ने अपनी अपनी राय देते हुए इस फिल्म के लिए चार मेल हीरो के बारे में बताया था।

इसके फिल्म के लिए मेल वर्जन के नाम पर ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के नाम लिए गए थे। फिलहाल इस फिल्म का इंतजार है और देखने वाली बात को ये ही कि ये फिल्म कितना धमाल मचाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X