सोनम कपूर ने दी ईद की मुबारकबाद तो हो गईं ट्रोल, जवाब देकर ऐसे की बोलती बंद!

अभिनेत्री सोनम कपूर को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट करती रहती हैं और फैंस की चहीती स्टार हैं। उनकी तस्वीरें सामने आकर धमाका करती रहती हैँ। इस समय भी सोनम कपूर अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं जो कि उन्होने ईद के मौके पर किया था। हालांकि इसके बाद उनको ट्रोल करने की कोशिश कई लेकिन यूजर को जमकर लताड़ का सामना करना पड़ा। इस ईद सोनम कपूर ने काफी अलग तरीके से फैंस को विश किया था।

उन्होने अपनी डेब्यू फिल्म सांवरिया का एक गाना शेयर किया था और इस क्लिप के सहारे मुबारकबाद दी थी। इस गाने में उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर भी दिख रहे हैँ। वीडियो पोस्ट करते हुए सोनम कपूर ने लिखा कि..

sonam kapoor, सोनम कपूर

'मेरे सभी भाई बहनों को ईद मुबारक। इसके बाद उनका पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग इसको दूसरे एंगल से देख रहे हैँ। उनपर आरोप लगा रहे हैं कि पैसे लेकर ऐसा पोस्ट किया गया है।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि.. इस पोस्ट के लिए कितने पैसे मिले।' इसके बाद सोनम कपूर ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल सोनम कपूर ने ट्रोल की शिकायत करते हुए उसको ब्लॉक भी कर दिया।

उन्होने एक रिकॉर्डिंग के साथ जवाब दिया है। उन्होने बाद में लिखा.. 'काफी सुकून मिला।' बता दें कि सोनम कपूर काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और अक्सर फैंस उनकी वापसी की प्रश्न करते दिख जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X