..................... Sonam kapoor reply on her pregnancy speculations with her latest Instagram post। प्रेग्नेंसी की खबरों पर सोनम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया इंस्टाग्राम पोस्ट - Hindi Filmibeat

प्रेग्नेंसी की खबरों पर सोनम कपूर ने की सबकी बोलती बंद, दिखाई पीरियड्स के पहले दिन की फोटो

किसी भी बॅालीवुड एक्ट्रेस की शादी के बाद प्रेग्नेंसी की खबर उड़ना मीडिया में अब आम बात हो गई है। अनिल कपूर की बेटी और बॅालीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ भी ऐसा ही हुआ। जब वो एक लंबे समय के बाद लंदन से भारत वापस लौटीं।सोनम कपूर के प्रेग्नेंट होने की खबर उस वक्त तेजी से फैली जब उन्हें पहली बार पिता अनिल कपूर के साथ एयरपोर्ट पर आते देखा गया।

अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम को मुंबई एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे थें। इसके बाद कई तस्वीरें वायरल हुईं जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और इस वक्त वो अरना बेबी बंप छिपा रही हैं।

Sonam Kapoor

लेकिन अब सोनम कपूर ने अपने इस लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से बिना प्रेग्नेंसी का नाम लिए ये साफ तौर पर बता दिया कि वो प्रेग्नेंट हैं या नहीं। सोनम कपूर की इस नई इंस्टाग्राम स्टोरी ने सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं।

सोनम कपूर ने शेयर किया वीडियो

सोनम कपूर ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया और खबरों में सोनम कपूर के मां बनने की खबर पर सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनम कपूर एक हॅाट ड्रिंक पीती दिख रही हैं। सोनम कपूर ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि मेरे पीरियड्स का पहला दिन। गर्म पानी की बोतल और अदरक की चाय। सोनम कपूर का ये पोस्ट साफ बता रहा है कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं।

कोविड के कारण सोनम कपूर पहुंच गई थीं लंदन

कोविड के कारण सोनम कपूर पहुंच गई थीं लंदन

सोनम कपूर ने पिछले साल दिल्ली और मुंबई में कोविड के दौरान रही थीं। इसके बाद वह जुलाई में लंदन चली गई थीं। सोनम कपूर लगातार वहां से अपने माता-पिता के लिए कई पोस्ट शेयर कर रही थीं। सोनम कपूर ने ये भी बताया था कि उन्हें घर की याद आ रही है। इसके बाद वह एक साल के बाद जुलाई महीने में ही भारत लौटी हैं। जहां पर एयरपोर्ट पर वह अपने पिता को देखकर भावुक हो गई थीं।

लंदन में खुद अपना काम करती थीं सोनम कपूर बताया पूूरा हाल

लंदन में खुद अपना काम करती थीं सोनम कपूर बताया पूूरा हाल

बता दें कि सोनम कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह लंदन में रहकर अपना सारा काम खुद ही करती हैं। सोनम कपूर ने कहा था कि वह यहां पर आजाद महसूस करती हैं और एक सामान्य जिंदगी जीती हैं। सोनम कहती हैं कि मैं अपना खाना खुद पकाती हूं। अपना घर खुद साफ करती हूं। घर का सामान भी खुद ही खरीदकर लाती हूं।

पति आनंद आहूजा के लिए सोनम कपूर का प्यार

पति आनंद आहूजा के लिए सोनम कपूर का प्यार

सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के लिए भी कई प्यारे पोस्ट इंस्टाग्राम के जरिए करती हैं। सोनम कपूर ये बताती हैं कि आनंद उनका बेहद ख्याल रखते हैं। साल 2018 में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी की थी। फिल्मों की बात करें तो पिछली दफा सोनम कपूर को एके बनाम एके में कैमियो रोल में देखा गया था। मुख्य भूमिका पिता अनिल कपूर ने निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X