तलाक पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ऐसा बयान- भड़क गईं सोनम कपूर- वायरल हुआ ट्वीट

बॉलीवुड के कुछ कलाकार ऐसे हैं जो कि समय समय अपनी बातें सोशल मीडिया पर रखते रहते हैं और जो चीजें उनको पसंद नहीं आती हैं उसपर प्रतिक्रिया देते रहते हैं। इस समय मोहन भागवत का एक बयान काफी ज्यादा चर्चा में हैं जो कि उन्होने तलाक को लेकर दिया था। इस मामले को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर ने इसपर रिएक्शन दिया है। सोनम कपूर को अक्सर अपनी राय सोशल मीडिया पर रखते हुए देखा जाता रहा है।

गौरतलब है कि मोहन भागवत ने कहा था कि 'तलाक के ज्यादा मामले पढ़े लिखे लोगों के साथ ज्यादा सामने आते हैं।' इस मामले पर सोनम कपूर ने अपनी राय देते हुए लिखा है.. 'कौन समझदार इंसान ऐसी बातें करता है?

sonam kapoor, सोनम कपूर

पिछड़ा हुआ मूर्खतापूर्ण बयान'। इस बयान के बात एक गुट है जो कि सोनम कपूर का समर्थन कर रहा है तो वहीं दूसरा ग्रुप उनके खिलाफ खड़ा हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल सोनम कपूर का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी है। कुछ समय पहले उनकी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' रिलीज हुई थी जो कि फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद वो किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X