सोनम ने चलाया गलती सुधारो अभियान!
सोनम कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा "दो साल पहले मैंने कुछ फिल्में साइन की थीं और मैं रास्ते से भटक गयी। मैंने कुछ खास किस्म की फिल्मों के एंजेंटे के साथ शुरुआत की थी और जिस तरह उद्योग बढ़ रहा है उसमें मुझे निराशा ही हाथ रगी। मैं गलत मार्ग पर चली गयी और महसूस किया कि मैं उसमें सहज नहीं हूं। सोनम ने कहा कि वह शीर्श नंबर की अभिनेत्री नहीं बनना चाहती। मैं सिर्फ उन फिल्मों में काम करना चाहती हूं जिनमें मुझे कलाकार के रुप में अनुभूति हो। वे चाहे सबसे बड़ी परियोजनाएं, सबसे बड़े कलाकार और सबसे बड़े निर्देशक नहीं हों लेकिन मेरा किरदार अगर अच्छा है तो मैं उसे करुंगी।"
वैसे सोनल चौहान की इस गलती सुधारो अभियान ने एक बात तो साबित कर दी कि भले ही किसी एक्टर के पिता बॉलीवुड के अच्छे एक्टर हों लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में सफलता सिर्फ अपने काम के दम पर ही मिलेगी। सोनम के पिता अनिल कपूर ने भी एक बार कहा था कि वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी इस इंडस्ट्री में आए क्योंकि इस इंडस्ट्री में बहुत स्ट्रगल है और इंडस्ट्री में जरुरी नहीं कि हर किसी को सफलता मिले। साथ ही अनिल कपूर ने ये भी कहा था कि बाकी प्रोफेशन में आप कितने सफल हैं या असफल हैं ये सबको पता नहीं होता लेकिन हमारे प्रोफेशन में ये नही। अब शायद ये बात धीरे धीरे सोनम की समझ में भी आ रही है। वैल अब देर से ही सही बात सोनम को समझ में तो आई।


Click it and Unblock the Notifications
