खूबसूरत बनने के लिए रेखा ने सोनम को दिया आशीर्वाद
रेखा को भला बॉलीवुड में कौन नहीं जानता। अपने जमाने की खूबसूरत अदाकारा के आगे आज भी एक्ट्रेसेस की चमक फीकी पड़ जाती है। रेखा जैसा बनने के लिेए बॉलीवुड की सभी एक्ट्रेसेस कोशिश करती हैं लेकिन रेखा जैसा बनने के लिेए सोनम कपूर को रेखा ने खुद आशीर्वाद दिया है। सोनम कपूर का कहना है कि रेखा जी ने उन्हें खुद आशीर्वाद दिया है कि साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म खूबसूरत के रीमेक में सोनम कपूर रेखा की तरह एक्टिगं कर सकें। ये बात खुद सोनम कपूर ने मीडिया को बताई। सोनम कपूर की फिल्म खूबसूरत इस साल अगस्त माह में रिलीज होगी। फिल्म में सोनम कपूर ने रेखा का किरदार निभाया है।
सोनम कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा मैं जो फिल्म कर रही हूं उसके लिेए मुझे उनका आशीर्वाद मिला। मैं जब तक है जान के प्रीमियर के दौरान उनसे मिली थी और वहीं पर रेखा जी ने मुझे आशीर्वाद दिया था। हम सिर्फ फिल्म में रेखा के किरदार के खासियत को लेकर एक मॉर्डन रुप में ढ़ाल रहे हैं। हम इस मॉर्डन बना रहे हैं और साथ ही उस लड़की के कैरेक्टर की विशेषताओं को भी इस कैरेक्टर में डाल रहे हैं। लेकिन हम पिछली वाली फिल्म खूबसूरत की स्टोरी को कॉपी नहीं कर रहे हैं। खूबसूरत फिल्म का रीमेक सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर कर रहे हैं। फिल्म में सोनम कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं शंशांक घोष।
सोनम कपूर ने कहा कि वो शंशांक घोष के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। क्योंकि वो एक बहुत ही बेहतरीन निर्देशक हैं। सोनम ने कहा "मैं शशांक के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। वो एक बहुत ही बेहतरीन निर्देशक हैं और साथ ही वो बहुत जीनियस भी हैं। ये फिल्म अगस्त माह में स्टार्ट होगी।" वैसे सोनम कपूर को लेकर खूबसूरत फिल्म बनाने की अनिल कपूर की बात कुछ हजम नहीं हुई। कहीं सोनम के गिरते हुए करियर ग्राफ को देखकर तो अनिल कपूर ने उन्हें लेकर पुरानी हिट फिल्म का रीमेक बनाने की तो नहीं सोची। देखिये अनिल कपूर का ये कदम सोनम के करियर के लिेए कितना अच्छा साबित होता है।


Click it and Unblock the Notifications
