..................... इंडस्ट्री के पे गैप पर सोनम कपूर का बड़ा बयान, "अगर मैं इसके खिलाफ हो जाऊंगी तो रोल्‍स नहीं मिलेंगे" | Sonam Kapoor reacts on pay gap in industry says it's ridiculous but if I say anything I don’t get those roles - Hindi Filmibeat

इंडस्ट्री के पे गैप पर सोनम कपूर का बड़ा बयान, "अगर मैं इसके खिलाफ हो जाऊंगी तो रोल्‍स नहीं मिलेंगे"

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर उन स्टार्स में से एक हैं जिन्होंने कोरोना काल के बीच अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी की है। वह सुजॉय घोष की फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी। इस बीच सोनम कपूर ने बॉलीवुड के चर्चित विषय पे गैप पर रिएक्ट किया। उन्होंने इस पर बोल्ड बयान दिया।

सोनम कपूर ने मिड-डे से बातचीत में कहा कि 'मैं इस विषय के खिलाफ खड़ी हो सकती हूं, लेकिन इसके बाद मुझे खास तरह के रोल्‍स ऑफर नहीं होंगे। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। मेरे ये ठीक भी है। मैंने पिछले एक दो सालों में महसूस किया है कि हमें किसी को जज करने का कोई अधिकार नहीं है। मेरे पास विशेषाधिकार है इसीलिए मुश्किल चीजों का चयन करना भी असल में मुश्किल नहीं है।

Sonam Kapoor

सोनम कपूर की आने वाली फिल्म ब्लाइंड है जिसकी शूटिंग उन्होंने स्कॉटलैंड में जाकर पूरी की। उन्होंने महामारी के दौरान काम पूरा किया। इस फिल्म में वह ब्लाइंड पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगी।

इस बातचीत में सोनम कपूर ने अपनी फिल्म ब्लाइंड को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह 3 बजे से 4 बजे तक शूटिंग करती थीं।ब्लाइंड किरदार को निभाने के लिए उन्होंने सफेद लेंस लगाकार शटिंग की। ये करना काफी कठिन था। ऐसा करने से कुछ भी दिखता नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X