शादी के सवाल पर सोनम का जवाब जान रह जाएंगे हैरान
आनंद आहुजा से शादी करने के सवाल पर सोनम कपूर ने कुछ इस तरह से जवाब दिया।
सोनम कपूर अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा को लेकर अक्सर सुर्खियों में रही हैं। अब ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि सोनम 2017 में इनसे शादी करने वाली हैं। हालांकि ये सोनम और आनंद दोनों ने ही इस खबर की पुष्टि नहीं की है, बस उनके फैन्स का ऐसा मानना है।

वहीं, जब सोनम से पूछा गया कि क्या वो अगले साल आनंद आहुजा से शादी करने वाली हैं, तो इस बात का जवाब देते हुए सोनम ने कहा 'हह्ह..आर यू मैड।' इसी के साथ सोनम ने ये भी गुज़ारिश की कि उनकी प्राइवेट लाइफ को बस प्राइवेट ही रहने दिया जाए।
''जल्द आएगी सलमान खान के साथ अगली फिल्म.. बस थोड़ा इंतजार..''
आपको बता दें कि पिछले दिनों सोनम कपूर की बहन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपूर फैमिली की एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें आनंद भी थे। सोनम ने आनंद का हाथ भी पकड़ा हुआ था। यही नहीं, सोनम कपूर और अानंद कई फंक्शन में एक साथ भी देखे जा चुके हैं। अब शादी को लेकर वाकई में सोनम का क्या विचार है, ये तो वहीं जानें।


Click it and Unblock the Notifications