फिर से एक साथ रणबीर-सोनम आएंगे नजर..संजय दत्त की बायोपिक में!
सोनम कपूर और रणबीर कपूर एक बार फिर एक साथ एक फिल्म में नज़र आ सकते हैं। कौन सी होगी ये फिल्म..आइए जानते हैं।
संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरिया से डेब्यू करने वाले रणबीर कपूर और सोनम कपूर उस फिल्म के बाद दोनों कभी भी एक साथ नहीं दिखे। हालांकि फिल्म लोगों को इम्प्रेस नहीं कर सकी थी लेकिन दोनों के करियर ने इसके बाद उड़ान भरनी शुरू कर दी थी।

अगर आप भी इन दोनों को फिर से एक साथ देखना चाहते हैं तो ये खबर पढ़कर आप खुश हो सकते हैं। जी हां..खबरों की मानें तो रणबीर और सोनम एक बार फिर एक साथ एक फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। खबर के अनुसार, राजकुमार हिरानी के लिए ये दोनों 2017 में संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में एक साथ दिखाई दे सकते हैं।
10 साल बाद फिर एक साथ दिखेंगे दो सुपरस्टार..बिग बी और अक्षय कुमार!
आपको बता दें कि खबरों में बताया जा रहा है कि संजय दत्त की बायोपिक में संजय दत्त का रोल अदा कर सकते हैं। अब संजय का किरदार निभाएंगे तो निश्चित तौर पर रणबीर को इस फिल्म के लिए संजय दत्त की तरह बनने की बारीकियां सीखनी होंगी।
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग 2017 से शुरू हो सकती है। बहरहाल, रणबीर को संजय दत्त के किरदार में देखना वाकई में काफी दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications