'Ex Couple' वापस आ रहा है साथ... 2016 का कास्टिंग SCOOP!

इसे वाकई 2016 का कास्टिंग स्कूप ही कहा जा सकता है। वो दौर याद है जब रणबीर कपूर और सोनम कपूर सांवरिया के साथ डेब्यू करने वाले थे। उस दौरान दोनों की खास दोस्ती के चर्चे हर जगह थे लेकिन इसके बाद दीपिका पादुकोण की एंट्री हुई और सोनम - रणबीर की दोस्ती भी खत्म हो गई।
[#Review: ऐ दिल है मुश्कल टीज़र, इस फिल्म में हर चीज़ 5 स्टार!]

फिर दीपिका पादुकोण भी बाहर हो गईं और दीपिका - सोनम ने मिलकर कॉफी विद करण में रणबीर कपूर की धज्जियां उड़ाकर रख दी थीं।

Ranbir kapoor sonam kapoor dutt biopic

लेकिन अब अगर सूत्रों की मानें तो रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक पर तेज़ी से काम चल रहा है और फिल्म की दो हीरोइनों में से एक के लिए सोनम कपूर को अप्रोच किया जा रहा है। अब अगर सोनम ने हां कर दी तो ये 2016 का कास्टिंग SCOOP हो जाएगा।
["खान हूं....सुपरस्टार हूं....पर फैन तो केवल रणबीर कपूर का हूं!"]

और रणबीर कपूर ऐसे एक्टर बन जाएंगे जो अपनी तीनों फिल्मी गर्लफ्रेंड के साथ, ब्रेकअप के बाद भी काम कर रहे हैं। वैसे भी सोनम और रणबीर को साथ देखने के लिए काफी लोग एक्साइटेड होंगे। रणबीर ही नहीं, बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हैं जो ब्रेकअप के बाद हो गईं सुपरहिट।

बॉलीवुड का हेट वाला LOVE
यूं कह लीजिए कि ये बॉलीवुड का हेट वाला लव है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल करना है तो ये सब करना ही पड़ता है। हालांकि कुछ जोड़ियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने ब्रेकअप के बाद एक दूसरे पर काफी कीचड़ उछाला। उनके बारे में जानिए यहां---> [सलमान - ऐश 2 अजय - रवीना, सबने उछाला एक दूसरे पर कीचड़!]


रणबीर कपूर - कैटरीना कैफ
सबको उम्मीद थी कि जग्गा जासूस के मोरक्को शूट में कुछ कमाल तो हो जाएगा। खास तौर से तब जब कैटरीना कैफ इस रिश्ते को दूसरा चांस देने पर अड़ी हुई थीं।

आदित्य कपूर - श्रद्धा कपूर
आदित्य - श्रद्धा ब्रेकअप के बाद ओके जानू में साथ नज़र आएंगे। लेकिन उनकी जोड़ी के लिए फैन्स में जो दीवानगी है उसे देखकर अभी से फिल्म को सुपरहिट कहा जा रहा है।

रणबीर कपूर - दीपिका पादुकोण
ये हमारी फेवरिट जोड़ी है। कसम से। जितने ओरिजिनल ये दोनों लगते हैं स्क्रीन पर कोई मान ही नहीं सकता कि इनका कभी ब्रेक अप भी हुआ था।

सलमान खान- कैटरीना कैफ
हालांकि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे ऐसा किसी ने कभी नहीं कहा लेकिन फिर भी....खैर कैट को रणबीर मिल गए लेकिन एक था टाइगर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन याद कर लीजिए!

अभिषेक बच्चन - रानी मुखर्जी
दोनों के करियर की बेस्ट फिल्में इन्होंने एक साथ की हैं। कुछ ब्रेक अप के पहले और कुछ ब्रेक अप के बाद। और ये कहना पड़ेगा कि साथ में इनकी एनर्जी पता नहीं कहां पहुंच जाती है।

करीना कपूर - ऋतिक रोशन
मीडिया में हमेशा इनके अफेयर की चर्चा रही पर किसी ने माना नहीं। हालांकि करीना ऋतिक के लिए कल हो ना हो रिजेक्ट कर चुकी हैं। इन्हें साथ देखने के लिए ऑडियंस आज भी कुछ भी कर सकती है।

शाहिद कपूर - करीना कपूर
कुछ कहना है....मतलब नहीं...बताइये ज़रा...हमें कुछ भी कहने की ज़रूरत है क्या? आप भी और हम भी बस उड़ता पंजाब का इंतज़ार कर रहे हैं।

अक्षय कुमार - शिल्पा शेट्टी
इन दोनों की धड़कन में केमिस्ट्री देखिए जनाब। इतनी किलर केमिस्ट्री। हालांकि ब्रेक अप के बाद इन दोनों को एक दूसरे का चेहरा भी देखना गवारा नहीं था।

रणवीर सिंह - अनुष्का शर्मा
दोनों के बीच अब सब नॉर्मल है। दोनों अपनी लव लाइफ में मस्त हैं और इनकी केमिस्ट्री दिल धड़कने दो के ट्रेलर में ही दिख रही है। जिसके साथ पहले प्यार करो उससे कभी ना व्यापार करो वाला रूल याद है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X