वाह.. अक्षय कुमार की फिल्म में दिखेगा कुछ अलग.. पहली बार.. जबरदस्त!
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन में सोनम कपूर तबला बजाते दिखेंगी। सोनम को पहली बार किसी फिल्म में एक म्यूजिकल टच के साथ देखा जाएगा।
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन अपनी कहानी की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही है। अब तो खास बात यह भी हो गई है फिल्म में एक नहीं.. बल्कि नेशनल अवार्ड से जुड़े दो सितारे हैं.. अक्षय कुमार और सोनम कपूर।
[अक्षय कुमार को 'रूस्तम' के लिए नहीं मिला नेशनल अवार्ड!]
हाल ही में सोनम कपूर ने महेश्वर में अक्षय कुमार और राधिका आप्टे के फिल्म की शूटिंग में ज्वॉइन किया है। ट्विंकल खन्ना प्रोडक्शन की पहली फिल्म पैडमैन अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिदंगी पर आधारित है। अरुणाचलम ने देश को सैनेटरी नैपकिन बनाने का सबसे सस्ता साधन ढूढ़ निकाला था। यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी।

फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य किरदार और राधिका उनकी बीवी का किरदार निभा रही हैं, यह तो हम आपको बता ही चुके हैं। बता दें, इस फिल्म में सोनम कपूर तबला वादक का किरदार निभाएंगी। जी हां.. शायद किसी हिंदी में हम पहली बार एक्ट्रेस को तबला बजाते देखेंगे।
[Dear अक्षय कुमार.. नेशनल अवार्ड आपको गलत फिल्म के लिए मिली!]
इस किरदार के लिए सोनम कपूर पिछले 2 महीने से स्पेशल ट्रेनिंग भी ले रही हैं। सूत्रों की मानें तो सोनम संगीत से जुड़ी छोटी छोटी बातों पर भी ध्यान दे रही हैं ताकि उनका किरदार रियल लगे।
यहां देंखे पैडमैन की शूटिंग से लीक हुई तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











