आत्मकथा में रोमांस के बारे में लिखेंगी सोनम

बॉलीवुड में अपने खास स्टाइल के लिए मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि उन्हें पढ़न अच्छा लगता है। वह कहती हैं कि अगर मौका मिले तो वह अपनी आत्मकथा लिखना पसंद करेंगी।

'टू मदर्स एंड अदर स्टोरिज' किताब के विमोचन के अवसर पर पहुंची सोनम कपूर ने कहा कि मैं अभी काफी छोटी और अनुभवहीन हूं। मुझे लिखना नहीं आता, मैं नहीं जानती कि मेरे पास लिखने की प्रतिभा है भी या नहीं। लेकिन आप जानते है कि हर किसी के अंदर लिखने की कला छिपी होती है।

इसी बारे में उन्होंने अपनी लिखने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि मैं एक दिन अपने जीवन के बारे में लिखना पसंद करूंगी। आखिरकार मैं एक कलाकार हूं। सब कलाकार के भीतर एक लेखक भी विराजमान होता है। यह बात और है कि अभी मैं नहीं जानती कि मैं इसे करने के लायक हूं भी या नहीं।

सोनम कहती हैं कि वह अपनी किताब में रोमांस के बारे में लिखेंगी। वैसे तो उनकी पसंद कपड़े और स्टाइल हैं लेकिन वह नहीं चाहती कि वो इनके बारे में अपनी किताब में कुछ लिखें। वह कहती हैं कि वो शुरू से ही अपनी मां के साथ पढ़ती थी।

उनकी मां उन्हें ऐसे किस्से-कहानियां सुनाया करती थीं जिनका गहरा मतलब होता था। कहानियां सुनाने के बाद उनकी मां सोनम से हमेशा कहानी का सार पुछा करती थीं। आपको बता दें कि जल्द ही सोनम राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म भाग मिल्खा भाग में फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X