..................... Sonam Kapoor on Salman Khan and Prem Ratan Dhan Payo - Hindi Filmibeat

''प्रेम रतन धन पायो' के लिए मैंने भी सलमान खान जितनी ही मेहनत की थी..''

[बॉलीवुड न्यूज] सोनम कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'नीरजा' की शुरूआत काफी बेहतरीन रही है। फिल्म को न सिर्फ आम दर्शकों से बल्कि समीक्षकों से भी दिल खोलकर तारीफ मिल रही है। खासकर इसे सोनम कपूर के करियर की अब तक की बेस्ट फिल्म बताया जा रहा है।

ऐसे में एक इवेंट के दौरान जब बिजनेस ऑफ सिनेमा ने सोनम से पूछा कि हीरो केन्द्रित फिल्मों में हमेशा एक्ट्रेस को ही कम पॉपुलैरिटी क्यों मिलती है? तो सोनम कपूर ने कहा कि, 'क्यों मिलती है, यह मुझे नहीं पता। लेकिन मैंने भी कई ऐसी फिल्में की हैं.. मेरी पिछली फिल्म प्रेम रतन धन पायो भी मैंने सलमान खान के साथ की थी..'

BOX OFFICE: 'नीरजा' की बेहतरीन शुरूआत.. वीकेंड पर होगा धमाल!

सोनम कपूर ने कहा कि फिल्म प्रेम रतन धन पायो के लिए उन्होंने भी उतनी ही मेहनत की थी, जितनी सलमान खान ने। मेरे हिसाब से मेरा किरदार बहुत अच्छा था। यह मेरी च्वॉइस थी कि मैं ऐसी फिल्म करूं.. बहरहाल, इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि बॉक्स ऑफिस के मामले में प्रेम रतन धन पायो सोनम कपूर कि अब तक कि सबसे सफल फिल्म रही है।

यहां देंखे सोनम कपूर के फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X