''सलमान खान की वजह से नहीं हिट हुई प्रेम रतन धन पायो''
[बॉलीवुड न्यूज] 'प्रेम रतन धन पायो' की एक्ट्रेस सोनम कपूर का कहना है कि फिल्म सिर्फ सलमान खान की वजह से ही हिट नहीं हुई, बल्कि फिल्म हिट होने के और भी कई कारण थे। सोनम का मानना है कि किसी फिल्म के चलने और फ्लॉप होने के पीछे हर किरदार की एक्टिंग और निर्देशन का बड़ा हाथ होता है।
सोनम कपूर ने कहा कि आपको हर इमोशन अच्छी तरह दिखाना होता है। अगर इमोशन अच्छी तरह दिखाया गया है तो दर्शक फिल्म से कनेक्ट करेंगे और फिल्म अच्छी चलेगी।
कहानी की Band: न सलमान होते.. न होती 'प्रेम रतन धन पायो'!
सोनम ने कहा कि सूरज बड़जात्या, आनंद एल राय, राकेश मेहरा जैसे कुछ निर्देशक हैं, जो बॉक्स ऑफिस के लिए फिल्में नहीं बनाते। बहरहाल, फिल्म में अपने किरदार पर सोनम ने कहा कि, वे फिल्म में सिर्फ शोपीस नहीं थी, बल्कि उनकी भूमिका भी उतनी ही दमदार थी, जितनी कि सलमान खान की।
सोनम ने कहा कि प्रेम रतन धन पायो के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली है और वह बहुत खुश हैं। सोनम ने कहा कि फिल्म रिलीज से पहले मुझे लेकर काफी निगेटिव कमेंट्स दिए गए थे, लेकिन रिलीज के बाद सबकुछ उल्टा हो गया। हम्मम..
यहां जानिए प्रेम रतन धन पायो का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications















