..................... Sonam Kapoor not well, hospitalised - Hindi Filmibeat

प्रेम रतन.. की शूटिंग के बाद सोनम पहुंची अस्पताल!

बॉलीवुड की फैशन दिवा सोनम कपूर मुंबई के धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हो गयी हैं और उनके फैंस इस बात से परेशान हैं कि आखिर उनकी फेवरेट अदाकारा को क्या हो गया। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चला है कि सोनम कपूर किस वजह से अस्पताल में भर्ती हुईं हैं लेकिन खबरों के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के चलते भर्ती किया गया।

खबर के अनुसार सोनम कपूर इंडिया से बाहर अपनी फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग में व्यस्त थीं और वहां से वापस आने के बाद से ही उनकी तबियत खराब थी। अचानक ही आज उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और अंबानी अस्पताल में उन्हें भर्ती करना पड़ा। सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने हाथों में ग्लूकोज की नली लगी हुई तस्वीर अपटेड की है।

सोनम के फैंस लगातार उन्हें अपनी ढेर सारी दुआएं भेज रहे हैं ताकि वो जल्द से जल्द ठीक होकर घर वापस आ जाएं। सोनम कपूर को असल में क्या हुआ है ये जानने के लिए कुछ समय और इंतजार करें हम जल्द ही आपकी पसंदीदा अभिनेत्री की तबियत से जुड़ी खबरों से आपको अपडेट करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X