..................... Sonam Kapoor new born baby fake hospital photo viral ।सोनम कपूर के नवजात बच्चे की फेक तस्वीर अस्पताल से वायरल - Hindi Filmibeat

सोनम कपूर बन गईं मां, अस्पताल से वायरल हुई मां- बच्चे की फेक फोटो, जानिए क्या है सच !

बॅालीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की अस्पताल से तस्वीर वायरल हो रही है। जहां पर वह एक बच्चे के साथ अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि उनकी यह तस्वीर झूठी है। सोनम कपूर अगले महीने मां बनने वाली हैं। फिलहाल वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पिता अनिल कपूर के घर मुंबई लौट आयी हैं। इस बीच सोनम कपूर की बच्चे के साथ मुस्कुराती हुई तस्वीर सामने आयी है।

Recommended Video

Sonam Kapoor की Baby Girl की Photo आई सामने, मां बनी Sonam ने शेयर की Baby की Photo? Viral Video

Sonam Kapoor

इस तस्वीर को मॅार्फ किया गया है। इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। सोनम ने अभी अपने बच्चे को जन्म नहीं दिया है। बल्कि उनके लिए पिता अनिल कपूर बेबी शावर का इंतजाम करने जा रहे हैं। इसके लिए मेहमानों की लंबी लिस्ट तैयार की जा रही है। सोनम कपूर जुलाई अंत या फिर अगस्त में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

पति आनंद आहूजा के साथ फोटो

पति आनंद आहूजा के साथ फोटो

इसी साल मार्च में सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी। सोनम ने पति आनंद आहूजा के साथ फोटो शेयर कर खुद के प्रेग्नेंट होने की घोषणा की। बेबी बंप के साथ सोनम कपूर ने अपना फोटोशूट भी करवाया।

17 जुलाई को बेबी शावर

17 जुलाई को बेबी शावर

जहां वह बेबी बंप के साथ अपनी खूबसूरती को चार चांद लगा रही हैं। सोनम कपूर की बेबी शॅावरपार्टी मुंबई में 17 जुलाई को होने वाली है। जहां पर पूरा बॅालीवुड दिखाईदेगा।सोनम कपूर के इस बेबी शावर में शामिल होने वाले स्टार्स की लिस्ट लंबी है।

आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर ये हैं गेस्ट

आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर ये हैं गेस्ट

आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, स्वरा भास्कर, मलाइका अरोड़ा, अनन्या कपूर, शनाया कपूर, अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर और भी कई लोग इस शानदार पार्टी का हिस्सा बनेंगे। इस पार्टी का आयोजन सुनील कपूर की बहन कविता के बांद्रा स्थित घर में होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

वैसे आपको बता दें कि मुंबई आकर सोनम कपूर को अपने पति की याद आ रही है। सोनम कपूर ने अपने पति के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। इसके साथ लिखा है कि मैं अपने पसंदीदा इंसान को मिस कर रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X