सोनम कपूर- मेरी लव लाइफ अभी तक असफल रही है!
सोनम कपूर जो कि रांझना फिल्म में नज़र आने वाली हैं का कहना है कि वो अभी भी सिंगल हैं। सोनम कपूर ने कहा कि उनकी लव लाइफ अभी तक अनसक्सेसफुल रही है। सोनम कपूर की फिल्म रांझना में उन्होंने एक 15 साल की स्कूल गर्ल का किरदार निभाया है। इस किरदार को करते हुए सोनम कपूर को शुरुआत में तो थोड़ी नर्वसनेस हुई लेकिन बाद में वो उनकी नर्वसनेस चली गयी। सोनम कपूर ने वनइंडिया से अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि रांझना फिल्म एक बहुत ही टचिंग लव स्टोरी है और ये एक आम लड़का और लड़की की कहानी है इसमें कोई हीरो या हिरोइन नहीं है।
सोनम कपूर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने कभी भी फिल्म की शूटिंग के दौरान ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं किया है। वो जब रोती हैं तो असलियत में रोती हैं और जब वो हंसती हैं तो रियल में हंसती हैं। सोनम कपूर ने ये भी कहा कि उनके पापा अनिल कपूर से उन्हें उनकी स्माइल मिली है बाकी वो पूरी अपनी मां पर गयी हैं। सोनम कपूर ने बताया कि जब भी वो ये बात पापा को कहती हैं तो वो बहुत झेल जाते हैं।

सोनम कपूर जिन्हें बॉलीवुड की स्टाइल दिवा के रुप में जाना जाता हैं का कहना है कि वो बहुत ही सेंसिटव हैं और अगर उन्हें कोई कुछ बुरा कहता है तो वो घर जाकर बहुत रोती हैं। अक्षय देओल के साथ अपने मतभेदों की खबर पर सोनम कपूर ने जवाब दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। सोनम ने कहा "अभय और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। अभय और रणबीर कपूर मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम पिछले पांच सालों से एक दूसरे को जानते हैं और एक दूसरे को जन्मदिन पर विश भी करते हैं। अभय को पता होता है कि मेरी जिंदगी में क्या चल रहा है और मुझे पता होता है कि उसकी लाइफ में क्या चल रहा है। अगर कभी आप अक्षय से पूछें कि सोनम के साथ काम करके कैसा लगता है आपको तो वो कहेंगे कि वो मुझे हर रोज हराती हैं। अगर मुझे अभय से कोई प्रोब्लम होती तो मैं उनके साथ काम ही नहीं करती। मै इस तरह की इंसान हूं कि अगर मुझे कोई पंसद नहीं आएगा तो मैं उसे डायरेक्ट बोल दूंगी कि मैं तुम्हें पसंद नहीं करती।


Click it and Unblock the Notifications











