POSTER: दिल दहलाने वाले ट्रेलर के बाद.. आ गया 'नीरजा' पहला पोस्टर
[बॉलीवुड न्यूज] 2016 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में एक है- 'नीरजा'। जी हां, फिल्म ने अपने धमाकेदार ट्रेलर से ही सबको हैरान कर डाला था। राम माधवानी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'नीरजा', फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनौत की ज़िंदगी पर बनी फिल्म है। बहरहाल, फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म के ट्रेलर को देखकर यदि आप दहल होंगे तो यह पोस्टर भी कुछ कम नहीं। खासकर सोनम कपूर ने पूरी कोशिश करती दिख रही हैं कि इस फिल्म में उनकी एक्टिंग पर कोई उंगली न उठाए।
नीरजा भनौत 1986 के भारत - कराची प्लेन हाईजैक में पैसेंजर की जान बचाते हुए शहीद हो गई थीं और उन्हें भारत- पाकिस्तान और अमरीका ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था।
''टूट गई बॉलीवुड की यह 'बेस्ट फ्रेंड्स' वाली दोस्ती!''
नीरजा उस समय मात्र 23 साल की थी लेकिन अपनी हिम्मत, समझदारी और सूझबूझ से उन्होंने कई लोगों की जान बचाई थी। मौका होते हुए भी नीरज प्लेन छोड़कर नहीं भागी थीं और अपनी ड्यूटी करते करते शहीद हो गई थीं। फिल्म में शबाना आज़मी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 19 फरवरी को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications













