..................... Sonam Kapoor names her son after deeply rooted Indian Mythological character | सोनम कपूर ने भारतीय पुराणों से किया अपने बेटे का नामकरण - Hindi Filmibeat

सोनम कपूर के बेटे का नामकरण संस्कार, हिंदू पुराणों से प्रभावित होकर रखा बेटे का नाम, शेयर की पहली तस्वीर

सोनम कपूर के नन्हें से राजकुमार, एक महीने के हो गए हैं और इस मौके पर सोनम कपूर ने अपने बेटे का नामकरण संस्कार रखा। सोनम कपूर ने इसी के साथ अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर की और वायु कपूर आहूजा से सबको मिलवाया। सोनम ने बेटे के नाम का एलान करते हुए एक पोस्ट भी लिखा।

सोनम ने लिखा, उस परम शक्ति का आह्वान करते हुए, जिन्होंने हमारी ज़िंदगी को नई दिशा दी। हनुमान और भीम का आह्वान करते हुए जो हमेशा से शौर्य और पराक्रम के परिचायक रहे हैं। हर उस शक्ति का आह्वान करते हुए जो कि शुद्ध है, अनंत और निरंतर है, हम अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आप सबका आशीर्वाद मांगते हैं।

sonam-kapoor-names-her-son-after-deeply-rooted-hindu-mythological-character-shares-first-picture

हिंदू पुराणों के अनुसान, वायु, पांच तत्वों में से एक है। वो श्वांस के देवता हैं, हनुमान - भीम और माधव के पिता हैं। वो वायुदेव हैं। प्राण, वायु है, ब्रह्मांड में जीवन और तर्क का परिचायक। प्राण से जुड़े सभी देवता - इंद्र, शिव और काली, वायु से जुड़े हैं। वायु जितनी आसानी से जीवन दान देता है उतनी ही मज़बूती से काली शक्तियों को नाश भी करता है। वायु, पराक्रमी है और जादुई है। वायु और उसके परिवार को लगातार अपना आशीर्वाद और बधाईयां देते रहने के लिए धन्यवाद।

वायु कपूर आहूजा को मिली बधाईयां

वायु कपूर आहूजा को मिली बधाईयां

वायु कपूर आहूजा का नाम सुनते ही स्टार्स ने उन्हें बधाई देना शुरू किया। फराह खान कुंदेर, ईशा गुप्ता, दिशा पाटनी सहित कई स्टार्स सोनम कपूर को बधाई देते दिखे। वहीं सोनम कपूर ने अपने बेटे के जन्म के एक महीने पूरे होने पर बना बेहद क्यूट से केक की तस्वीर भी शेयर की।

ढेर सारी बधाईयां

ढेर सारी बधाईयां

रवीना टंडन ने भी सोनम कपूर को बधाई देते हुए वायु नाम की तारीफ की और लिखा कि वायुदेव की कृपा उनके बेटे पर बने रहे। मलाईका अरोड़ा ने भी सोनम कपूर को लिखा कि ये बहुत ही खूबसूरत नाम है। वहीं वायु की मौसी खुशी कपूर ने भी इस नाम के लिए खुशियां मनाईं।

जनवरी से उड़ रही थीं अफवाहें

जनवरी से उड़ रही थीं अफवाहें

सोनम कपूर जब से भारत लौटी हैं केवल उनके प्रेगनेंसी की खबरें उड़ रही थीं। बहन रिया कपूर की शादी की तस्वीरों पर भी फैन्स ने यही कमेंट किया था। इसके बाद सोनम कैमरों से बचती दिखाई दी थीं। और प्रेगनेंसी की अफवाहों के बीच भी सोनम कपूर ने कैमरों से बचना शुरू कर दिया था। सोनम जब एयरपोर्ट पर अनिल कपूर से मिलीं तब भी उनके प्रेगनेंट होने की अफवाहें उड़ी थीं।

तस्वीरों से लगाए जा रहे थे कयास

तस्वीरों से लगाए जा रहे थे कयास

इसके बाद उनकी भाभी की गोदभराई के फंक्शन से सोनम कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जहां फैन्स उन्हें प्रेगनेंट होने की बधाई देते दिखे थे। हालांकि, किसी भी तस्वीर में सोनम को देखकर यह अंदाज़ा लगाना मुश्किल था। वहीं सोनम ने हर तस्वीर को शेयर भी कुछ यूं किया था कि उनकी प्रेगनेंसी के कयास बंद हो जाए लेकिन फिर भी फैन्स मानने को तैयार नहीं थे और वो बस सोनम कपूर से खुशखबरी सुनने को बेताब थे।

तस्वीरों के साथ हुआ था एलान

तस्वीरों के साथ हुआ था एलान

रिया कपूर की शादी की तस्वीरों में ही फैन्स ने सोनम को प्रेगनेंट बता दिया था। जिसके बाद से ही सोनम कपूर, रिया कपूर के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी पर कैमरों के सामने ही नहीं रही थीं। पार्टी से सोनम की ये तस्वीर भी वायरल हुई थी जहां फैन्स ने एक बार फिर से उनके प्रेगनेंसी की चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X