सोनम कपूर को मिला गैजेट गुरु अवार्ड्स

उन्होंने कहा कि वे हमेशा नये नये गैजेट्स का इस्तेमाल करती रहती हैं। सोनम के पास सेलफोन के अलावा आइपॉड, आइपैड, लैपटॉप सबकुछ हैं, वे कहती हैं कि ये सारे गैजेट्स के बिना वह एक दिन भी नहीं रह सकती और उनका मानना है कि उनकी उम्र के युवा भी इन चीजों को बेहद पसंद करते हैं। और लगातार हर दिन इससे नये युवा जुड़ रहे हैं।
गौरतलब है कि वे खुद स्पाइस मोबाइल की ब्रांड अंबैस्डर है, यही वजह है कि वे टिव्टर पर भी हमेशा कुछ न कुछ ना लिखती रहती हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करनेवाले लोगों को यह अवार्ड दिया गया। एप्पल आईपैड नैनो को पोर्टबल ऑडियो प्रोडक्ट ऑफ द ईयर भी चुना गया है। आपको बता दें कि आगामी 1 अप्रेल को उनकी फिल्म थैंक्यू रिलीज होनेवाली है।


Click it and Unblock the Notifications











