..................... बॉडी फिगर पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं सोनम कपूर? Sonam Kapoor- 'Mogambo's dress, wrestler's body'- Sonam Kapoor trolled badly on body figure? - Hindi Filmibeat

Sonam Kapoor- 'मोगैंबो की ड्रेस, रेसलर वाली बॉडी'- बॉडी फिगर पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं सोनम कपूर?

sonam kapoor

सोनम कपूर फिलहाल काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अपडेट किसी ना किसी तरह से मिलती रहती है। वैसे तो सोनम कपूर को फैशन क्वीन कहा जाता है और ऐसा देखने को मिलता है कि उनकी तस्वीरें सामने आकर धमाका कर देती हैं। लेकिन आज कुछ उल्टा हुआ है, सोनम कपूर अपने कपड़ों और बॉडी फिगर को लेकर बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं।

अभिनेत्री एक इवेंट पर पहुंची थी और इस दौरान उन्होने जिस तरह के कपड़े पहने थे वो काफी अजीब थे। लोगों ने कई तरह की बातें इसपर की हैं। इसके अलावा सोनम कपूर को उनकी बॉडी फिगर को लेकर भी कई तरह की बातें सुनाई गईं।

एक वीडियो वायरल भयनी ने साझा किया है और लिखा है, ''बॉलीवुड की फैशन क्वीन या हम कहें हमारी बेहद फेवरेट नई मॉम सोनम कपूर!!! सभी बोहो लुक्स में क्लास वर्क के साथ एक यूनिक जैकेट के साथ वह बिल्कुल स्टनिंग लग रही हैं!!''

पूरी बॉडी बिल्डर

इसके बाद एक ने लिखा, ''यार ये पूरी बॉडी बिल्डर लग रही है, सही है ....... पठान जैसे एक दम।'' एक ने लिखा, ''ओह गॉड, मुझे लगा कोई रेसलर है, फिर नाम पढ़ा।''

अरे इसको क्या हुआ

एक ने लिखा, ''अरे इसको क्या हुआ?'' जबकि एक ने लिखा, ''मिस्टर इंडिया एम मोगैंबो ने पहनी थी ये ड्रेस.. तब क्या अनिल कपूर और अपनी बेटी के लिए मांगकर रखली थी क्या मोगैंबो से।''

ढेरों कमेंट्स

इस तरह के ढेरों कमेंट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोगों का कहना है कि सोनम कपूर को अचानक क्या हो गया है।

रिएक्शन अभिनेत्री की तरफ से नहीं आया

हालांकि किसी भी तरह का रिएक्शन अभिनेत्री की तरफ से नहीं आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि सोनम कपूर जल्दी ही किसी फिल्म का हिस्सा बन सकती हैँ।

आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ

हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। सोनम ने कई शानदार स्टार्स के साथ स्क्रीन साझा की है।

Read more about: sonam kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X