सोनम के पास तीन दूल्हों का ऑप्शन, तीनों से शादी!
सोनम कपूर ने बड़ी खूबसूरती से रेखा को परदे पर उतारने की नाकाम कोशिश की लेकिन अब वो एक बार फिर डॉली की डोली से धमाका करने को तैयार हैं। सोनम ने एक इंटरव्यू में बताया कि डॉली की डोली में एक धोखेबाज़ औरत बनी है और तीन तीन दूल्हों को लूटेंगी। इस फिल्म में उनका नाम है डॉली और काम है धोखेबाज़ी।
इस डॉली के पास है एक डोली मतलब कि उनका नकली परिवार जो इस जालसाजी में उनकी मदद करता है। फिल्म के निर्देशक हैं अभिषेक डोगरा जो इस फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं।
गौरतलब है कि सोनम का फिल्मी करियर सफल है भले ही उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलती। खूबसूरत में फवाद खान के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने सराहा हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। अब सोनम फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की कोशिश करेंगी डॉली की डोली। सोनम फिलहाल राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म प्रेम रतन धन पायो शूट कर रही है। इस फिल्म से सलमान खान सबके फेवरिट अंदाज़ यानि प्रेम के रोल में वापसी करेंगे।
पढ़िए: राजश्री के प्रेम के किरदार में ऐसा क्या था खास


Click it and Unblock the Notifications
