Opps..तो सोनम ने किसकी खींची टांग, सलमान की या कैटरीना!
फिल्म 'डॉली की डोली' को लेकर एक्ट्रेस सोनम कपूर काफी उत्साहित हैं। बहरहाल, इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए अरबाज खान और सोनम कपूर पहुंचे सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 8 पर। इस मौके पर तीनों काफी मस्ती करते नजर आए।

सलमान खान ने सोनम की काफी टांग भी खींची। लेकिन यहां सोनम भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने एक ही बार सलमान को ऐसा जवाब दिया कि सलमान हंसते हुए चुप हो गए।
दरअसल, सलमान ने भी हमेशा की तरह सोनम की टांग खींचनी शुरू कर दी और एक्ट्रेस से उनके पिता अनिल कपूर की फिल्मों को लेकर सवाल करने लगे। और सोनम, किसी भी सवाल का ढंग से जवाब नहीं दे पाईं। लेकिन जब सलमान ने उनसे पूछा कि अगर वो कोई मेल एक्टर होती तो बॉलीवुड में किस एक्ट्रेस को डेट करना पसंद करती? तो सोनम ने बेखटके से जवाब दिया कैटरीना कैफ।
वैसे आपकी हाजिरजवाबी तो माननी पड़ेगी सोनम। सोनम ने आगे कहा कि वो कैटरीना को हमेशा से पसंद करती हैं और उन्हें कैट की टांगे बहुत पसंद हैं। फिर क्या था, इस बाद सलमान शर्माते हुए शांत हो गए।
बिग बॉस के स्टेड पर अरबाज भी अपने भाई सलमान के साथ स्टेज पर डांस करते नज़र आए, जबकि सोनम घर के अंदर गईं और प्रतिभागियों के साथ गेम खेला। इसके बाद सोनम स्टेज पर आईं और सलमान की फिल्म दबंग के एक गाने पर डांस किया।


Click it and Unblock the Notifications