Pics: 'खूबसूरत' में काफी खूबसूरत लग रही हैं सोनम कपूर
19 सितंबर को रिया कपूर की फिल्म 'खूबसूरत' रिलीज हो रही है जिसमें उनकी बड़ी बहन ही हिरोईन हैं। जी हां हम सोनम कपूर की बात कर रहे हैं। जो कि फिल्म के प्रोमो में बहुत ज्यादा हसीन लग रही हैं। फिल्म रिषिकेश मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म 'खूबसूरत' से प्रभावित है। फिल्म में सोनम के साथ पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान नजर आ रहे हैं। जिन्होंने अपनी कोस्टार सोनम की दिल खोलकर तारीफ की।
Pics: फिल्म 'खूबसूरत'
फवाद ने कहा कि "वह एक बेहतरीन इंसान हैं और मुझे उनके साथ काम करके मजा आया। फिल्म के सेट पर माहौल बहुत दोस्ताना था और मुझे किसी भी स्तर पर कोई दिक्कत पेश नहीं आई। "मुझे सेट पर लोगों से बातचीत करने में कोई समस्या नहीं हुई और इसका श्रेय काफी हद तक सोनम को जाता है। वो वाकई में काफी खूबसूरत हैं।"
'खूबसूरत' में काफी खूबसूरत लग रही हैं सोनम कपूर
'खूबसूरत' में किरण खेर और रतना पाठक शाह भी हैं। फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जिसे कि पारिवारिक फिल्म कहा जा रहा है।
आईये डालते हैं सोनम कपूर की आने वाली फिल्म 'खूबसूरत' की तस्वीरों पर..


Click it and Unblock the Notifications











