खाने के बारे में ही सोचती हैं सोनम कपूर
अनिल कपूर की लाड़ली बेटी सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपने स्टाइल और ड्रेसिंग के खास अंदाज के चलते अलग ही जगह बना ली है। इन्होंने फिल्मों में आने से पहले अपना फिगर मेनटेन करने के लिए काफी मेहनत भी की है। लेकिन आज भी इनका कहना है कि वो दिन भर में सबसे ज्यादा खाने के बारे में ही सोचती हैं।
जी हां सोनम ने यह बात खुद एक फंक्शन के दौरान कही। सोनम का कहना है कि वह हमेशा ही खाने के बारे में ही सोच करती हैं जब वो नाश्ता कर रही होती हैं तो दोपहर के खाने के बारे में सोचती हैं और जब दोपहर को खाती हैं तब वो डिनर में क्या खाएंगी यह सोचती हैं।
अक्सर खाने के बारे में सोचने वाली इस आदत के बारे में सोनम का कहना है कि दरअसल वो पंजाबी परिवार से हैं और पंजाबी को खिलाना और खाना दोनों ही पसंद होता है।


Click it and Unblock the Notifications