दूसरे बेटे के बाद क्या से क्या हो गई सोनम कपूर की लाइफ, शेयर की महीने भर की तस्वीरें
Sonam Kapoor Baby Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों पूरी तरह से अपना फैमिली टाइम इंजॉय कर रही हैं और मदरहुड ड्यूटीज में बिजी हैं। दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर ने महीने भर का हाल तस्वीरों के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या से क्या हो गई सोनम कपूर की लाइफ
सोनम कपूर ने छह तस्वीरों की सीरीज फैंस के साथ शेयर की है। सभी तस्वीरों में सिर्फ सोनम कपूर उनके दो लाडले और आनंद आहूजा ही दिखाई दे रहे हैं। सोनम कपूर की इन तस्वीरों को देखने के बाद साफ है कि वो अपनी इस दुनिया में बेहद खुश हैं।
सोनम कपूर ने तस्वीरों को दिया ये कैप्शन
एक्ट्रेस में तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "जिंदगी एक सपना है... ये महीना अभी तक... ब्रह्मांड का धन्यवाद... मेरे तीन" सोनम कपूर का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अभिनेत्री कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है लेकिन फैंस एक्ट्रेस के पोस्ट पर दिल खोलकर लाइक कर रहे हैं।
सोनम कपूर के दूसरे बेटे का नाम
सभी तस्वीरों में सोनम कपूर और आनंद आहूजा का फोकस सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चों पर है। तस्वीरें देखने के बाद साफ है कि वो पूरा समय अपने बच्चों को ही दे रहे हैं। हालांकि सोनम कपूर ने अभी तक अपने बच्चों के चेहरा रिवील नहीं किया है जिसका सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है। साथ ही हर किसी को सोनम कपूर के दूसरे बेटे के नाम को लेकर भी काफी जिज्ञासा बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications