बिना मेकअप कान्स के लिए रवाना हुईं सोनम कपूर..तस्वीरें हो गईं #VIRAL
कान्स के लिए सोनम कपूर रवाना हो चुकी हैं। हाल ही में सोनम एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं। एयरपोर्ट पर सोनम बिना मेकअप के नज़र आई।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2017 में बॉलीवुड हसीनाओं में जमकर कहर बरपाया है। शुरुआती दो दिनों में एक ओर जहां दीपिका पादुकोण ने अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया तो वहीं तीसरे दिन ऐश्वर्या को रेड कार्पेट पर देखकर लोगों की निगाहें उन्हीं पर थमी रह गई।

कल रात ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर जो गाउन पहनकर पहुंची उसमें वो इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि कोई उन्हें सिंड्रेला कह रहा था तो कोई बार्बी डॉल। वहीं आज रात भी ऐश्वर्या अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वो आज किस लुक में नज़र आएंगी इसकी जानने की एक्साइटमेंट सभी को हैं।
वहीं ऐश्वर्या के बाद रेड कार्पेट पर चलने का अगला नंबर सोनम कपूर का है और सोनम भी अब कान्स के लिए रवाना हो चुकी हैं। हाल ही में सोनम एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं। एयरपोर्ट पर सोनम बिना मेकअप के नज़र आई लेकिन इतना यकीन है कि सोनम कान्स में एक बार फिर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications