गलत एंगल से ली गई तस्वीरों पर सोनम कपूर ने लगाई मीडिया को लताड़
सोनम कपूर ने गलत एंगल से ली गई अपनी तस्वीरों पर मीडिया को जमकर कोसा है और कहा है।
सोनम कपूर हाल में ही एक म्यूजिक लॉन्च में पहुंची थी जहां उनकी तस्वीरों को गलत एंगल से लिए जाने पर सोनम कपूर ने मीडिया को जमकर लताड़ा है। सोनम कपूर ने इस फंक्शन में जंप शूट पहनी थी जो उपर से थोड़ी रिविलिंग थी इसके बारे में फैशन पंडित से लेकर मीडिया तक में कहा गया कि सोनम अपनी ड्रेस में असहज थीं।
इस बात पर सोनम कपूर बिल्कुल भड़क गईं। इस पर सोनम ने ट्विटर का रुख करते हुए लिखा 'मैं अपने कपड़ों में एकदम सहज थी. मैंने वहां कुछ जरूरी बातें भी कहीं थीं। लेकिन जाहिर सी बात है आप लोगों के पास रिपोर्ट करने के लिए सिर्फ यही थी।"

इसके अलावा सोनम ने एक और ट्वीट में ऐसी खबरों को बकवास बताते हुए लिखा - 'फोटोग्राफर्स ने इन तस्वीरों को अलग ही मकसद से खींचा है। वैसे भी मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मुझे अपने शरीर पर फक्र है।'
सोनम कपूर के इस ट्वीट का फिल्म इंडस्ट्री की कुछ और कलाकारों ने भी समर्थन किया।


Click it and Unblock the Notifications
