सोनम कपूर धनुष के साथ रांझणा में आएंगी नजर
सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'रांझणा' में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की एक छात्रा के रूप में नजर आएंगी जो की वाराणसी की है। इस फिल्म में सोनम के साथ कोलावरी डी फेम धनुष भी पहली बार किसी हिंदी फिल्म में नजर आने वाले हैं।
'तनु वेड्स मनु' के निर्देशक आनंद एल राय और सोनम के बीच हुए काफी बात विचार के बाद ही इस फिल्म पर मुहर लगी। खबर है कि इस फिल्म में धनुष वाराणसी के एक स्थानीय युवक का रोल करेंगे तो सोनम दिल्ली में शिक्षित वाराणसी की एक लड़की का रोल करेंगी।
अब इस रोल के लिए सोनम जेएनयू में पढ़ाई लिखाई के माहौल और वहां के छात्रों के विचारों को समझने के लिए दिल्ली स्थित इस विश्वविद्यालय के कैम्पस में समय बिताएंगी।
फिल्म 'रांझणा' के टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया जेएनयू में शिक्षा की संस्कृति दिल्ली और देश के अन्य विश्वविद्यालयों से पूरी तरह अलग है। जेएनयू में छात्र और छात्राएं दोनों ही राजनीतिक रूप से बहुत जागरूक होते हैं। साथ ही वह वहां के राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर विचार विमर्श भी करते हैं। इस फिल्म के लिए कहा जा रहा है कि हिंदी को लेकर सोनम को उतनी ही कड़ी मेहनत करनी पड़ी जितनी कि धनुष को करनी पड़ी।


Click it and Unblock the Notifications











