अनुष्का के साथ इस एक्ट्रेस ने भी शुरू की दत्त बायोपिक की शूटिंग
सोनम कपूर संजय दत्त की बायोपिक के लिए अनुष्का शर्मा के साथ न्यूयॉर्क पहुंच चुकी हैं। उन्होंने अनुष्का के साथ सेल्फी भी शेयर की।
संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग के सिलसिले में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा न्यूयॉर्क में हैं और शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।कल अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वो मेकअप लेते नजर आ रही थीं। अब फिल्म की शूटिंग के लिए एक और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर को ज्वाइन कर चुकी हैं।
[''मैं कैटरीना के लिए जान भी दे सकता हूं.. लेकिन मैं सलमान नहीं हूं....'' ]
जी हां हम बात कर रहे हैं सोनम कपूर की जो दत्त बायोपिक में अह्म भूमिका निभा रही हैं। सोनम कपूर ने अपनी और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें दोनों काफी खूबसूरत लग रही हैं। आपको बता दें कि सोनम और अनुष्का दोनों ही फिल्म में कैमियो कर रही हैं।

फिल्म में सोनम कपूर टीना मुनीम का किरदार निभा रही हैं। हालांकि इसके बारे में ज्यादा कुछ अभी नहीं बताया गया है। अनुष्का शर्मा फिल्म में एक काल्पनिक किरदार निभा रही हैं।संजय दत्त की बायोपिक की लगभग शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म शूटिंग अपने आखिरी चरण में है।
फिल्म अगले साल रिलीज होगी और फिल्म से जुड़ी एक और खास बात ये है कि खुद राजकुमार हिरानी भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा सकते हैं। हो सकता है वो फिल्म सुभाष घई का किरदार निभाएं। वैसे फिलहाल ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म में अनुष्का शर्मा का क्या किरदार है।


Click it and Unblock the Notifications











