अक्षय कुमार की खास फिल्म.. धड़ाधड़ हो रही है शूटिंग.. ये रहा PROOF
सोनम कपूर जल्द ही अक्षय कुमार और राधिका आप्टे के साथ पैडमैन की शूटिंग करने वाली हैं। फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।
2017 में अक्षय कुमार की दो फिल्में और रिलीज होने वाली है। एक है टॉयलेट एक प्रेम कथा.. तो दूसरी है पैडमैन। यहां हम बात कर रहे हैं फिल्म पैडमैन की, जो ट्विकंल खन्ना प्रोडक्शन की पहली फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राधिका आप्टे और सोनम कपूर दिखाई देंगी।
अक्षय कुमार VS शाहरूख, सलमान, आमिर, अजय देवगन.. जानें नतीजा!
फिल्म की शूटिंग पिछले महीने से ही इंदौर के नजदीक एक टाउन में हो रही है। अक्षय कुमार और राधिका आप्टे की तो कई तस्वीरें भी बाहर आई है.. लेकिन ताजा खबर है कि जल्द ही सोनम कपूर भी फिल्म की टीम को ज्वॉइन करने वाली हैं।

बता दें, सोनम कपूर अपनी बहन की प्रोडक्शन फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से छुट्टी लेकर पहले पैडमैन की शूटिंग खत्म करेंगी। इस फिल्म में सोनम काफी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगी।
यहां देंखे पैडमैन की शूटिंग से लीक हुई तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications