Exclusive: पापा अनिल के कारण फ्लाप सोनम का दिमाग खराब

कल खबर आयी थी कि अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा था कि वो अपनी आलोचना से डरती नहीं हैं इसलिए वो अभी भी बॉलीवुड में हैं। लेकिन फेसबुक पर उनके लिए और ही बातें हो रही है। दिल्ली की सविता चौधरी, गीतिका शर्मा और सीमा अग्रवाल ने फेसबुक पर लिखा है कि सोनम कपूर बॉलीवुड में अपनी आलोचनाओं के कारण नहीं बल्कि पापा अनिल कपूर के कारण टिकी हुईं है। वरना पांच साल में एक भी हिट फिल्म ना देने वाली ठंडी अभिनेत्री को कोई भी डायरेक्टर घास नहीं डालता। यह तो सोनम कपूर की खुशकिस्मती है कि वो बॉलीवुड के नामचीन हीरो अनिल कपूर की साहबजादी हैं वरना उन्हे पता चलता आटे-दाल का भाव।

मालूम हो कि सोनम कपूर ने कहा था कि वो अपनी आलोचनाओं से नहीं घबराती है, उनकी बातों को हमेशा तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है इसलिए बवाल मच जाता है। उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है और ना ही उनपर इन बातों का कोई फर्क पड़ता है।

वो अपने काम को बड़ी लगन और मेहनत से करती हैं अब फिल्म चले ना चले इसके लिए वो जिम्मेदार नहीं है क्योंकि फिल्में उनके कारण फ्लाप नहीं होती है। फिल्म के असफल होने के पीछे कई कारण होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X