सोनम कपूर बनी मोहित की पहली पसंद

हम आपको बता दें कि मोहित ने भट्ट कैंप के लिए कई बड़ी फिल्में डायरेक्ट की हैं। लेकिन अब जब वह िस कैम्प से पूरी तरह अलग हो चुके हैं तो वह खुद के दम पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। इस कैंप से अलग होने के बाद बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म में मोहित ने सोनम कपूर को साइन किया है।
इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं अगर अबिषेक ने हां कह दी तो दिल्ली 6 की ये जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर उतर सकती है।
मोहित इस बार कुछ अलग टाइप की स्टोरी पर काम कर रहे हैं यह फिल्म चार दोस्तों को लेकर बनाई गयी है जो टोटली यूथ बेस्ड मुवी होगी। इस फिल्म के लिए जब उन्होंने सोनम को अप्रोच किया, तो उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई। सोनम ने तो पहले ही बार में हां कह दी है।


Click it and Unblock the Notifications











