सोनम कपूर लगातार कर रही हैं लोगों की मदद, कोरोना की मार में कर रही हैं दान
इस मुश्किल समय में जहाँ हर कोई कोरोनो के महामारी से जूझ रहा है वहीं कई हस्तियां लोगों कीं मदद भी करते नज़र आ रहीं हैं। बता दें कि सोनम कपूर भी पीछे नही है उन्होंने इस कठीन परिस्थिति में काफ़ी लोगों की मदद की है जिनमें कुछ बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग और कुछ बाहर के भी शामिल है ।
सोनम हमेशा से जरूरतमंद के लिए कार्यरत है उन्होंने कई एनजीओ को भी मदद की है और कर रही है। उन्हें इसके बारे में बात करना क़तई पसंद नहीं है इसीलिए कभी भी उन्होंने इसका प्रचार नही किया, ना ही किसी से करवाया। वह हमेशा से ही अपने निष्कपटता से जानी जाती हैं।

गौरतलब है कि सोनम कपूर कोरोना महामारी फैलने से पहले लंदन से भारत लौटी थीं और उन्होंने अपने दिल्ली के घर में खुद को क्वारंटीन कर लिया था। कुछ ही दिन पहले सोनम कपूर मुंबई लौट आई हैं और अपने परिवार से वापस मिल पाईं।


Click it and Unblock the Notifications











