सोनम को बॉलीवुड का फैशन आइकन मानती हैं कल्की!

सोनम कपूर जो कि बॉलीवुड में अपने बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस के लिए काफी फेमस हैं और हर किसी को अपने हंसमुख स्वभाव से अपना दोस्त बना लेती हैं को इस साल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तरफ से काफी सारे कॉमप्लीमेंट मिल रहे हैं। सोनम कपूर के ड्रेसिंग सेंस का तो हर कोई दीवाना है। हर किसी को पता है कि सोनम कपूर किसी भी कीमत पर अपने ड्रेसिंग सेंस से कॉम्प्रमाइज नहीं करतीं। साल 2014 की शुरुआत से ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोनम कपूर के ड्रेसिंग सेंस को लेकर उन्हें ढ़ेर सारे कॉमप्लीमेंट देते देखे जा रहे हैं। हाल ही में कल्कि कोचलीन ने मैक्स फैशन आइकन फैशन शो के अनाउंसमेंट के दौरान ही सोनम कपूर की तारीफ की और उन्हें ही बॉलीवुड का फैशन आइकन कहा।

सोनम कपूर ने भले ही बॉलीवुड में अपने करियर में कुछ खास तेजी या ऊंचाई नहीं पाई हो लेकिन अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर वो हमेशा से ही सेलिब्रिटीज के बीच चर्चा का विषय रहीं। यहां तक कि करीना कपूर तक को सोनम कपूर ने कड़ी टक्कर दी। सोनम कपूर के लाजवाब ड्रेसिंग के खुद फरहान अख्तर भी कायल हो गये जब उन्होंने पिछले ही साल सोनम कपूर के साथ फिल्म भाग मिल्खा भाग की। फरहान अख्तर ने कॉफी विद करन शो के दौरान कहा कि सोनम कपूर का ड्रेसिंग सेंस लाजवाब है और वो तो सामने वाले को भी उसके ड्रेसिंग पर कॉंशस कर देती हैं।

इसके अलावा कॉफी विद करन के दौरान विद्या बालन ने भी सोनम कपूर के ड्रेसिंग को लेकर उन्हें 10 में से 10 नंबर दिये। विद्या और फरहान ने करन जौहर द्वारा सबसे बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस को लेकर सवाल पूछे जाने पर सोनम कपूर को ही सबसे ज्यादा नंबर दिये। कुल मिलाकर इस वक्त अगर देखा जाए तो सोनम कपूर को ही लोग बॉलीवुड की फैशन आइकन मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X