Confirm- सोनम को हुआ स्वाइन फ्लू, प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग रुकी
सोनम कपूर पिछले कुछ हफ्तेों से काफी बीमार चल रही हैं। कुछ हफ्तों पहले वो मुंबई के धीरु भाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हुई थीं और उन्होंने अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी। उस वक्त बताया गया कि सोनम कपूर को वायरल हुआ है। उसके बाद ही वो वापस गंडाला, राजकोट चली गयीं जहां पर उनकी तबियत दोबारा से खराब होने लगी। उन्होंने हाल ही में राजकोट के अस्पताल में अपना ब्लड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट के अनुसार उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ है।

डॉक्टर मधुलिका मिस्त्री जो कि सोनम कपूर का इलाज कर रही हैं ने बताया सोनम इस वक्त ऑबसरवेशन में रखी गयी हैं। ऐसी आशंका है कि सोनम को मुंबई से ही स्वाइन फ्लू का वायरस लगा है। क्योंकि उनकी ट्रेनर भी स्वाइन फ्लू से जूझ रही हैं और मुंबई में भर्ती हैं। सोनम कपूर के अचानक से बीमार पड़ जाने के चलते फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग भी रुक गयी है।
सोनम कपूर के फैंस काफी परेशान हैं ये सुनकर की उनकी पसंदीदा अभिनेत्री इस वक्त स्वाइन फ्लू से जूझ रही हैं। अभी तक इस खबर के कंफर्म होने की खबर नहीं थी लेकिन अस्पताल के द्वारा जारी किये गये सर्टिफिकेट के मिलने से मीडिया को भी इस बात की कंफरमेशन मिल गयी है।


Click it and Unblock the Notifications











