होली के दिन भी अस्पताल में रहेंगी सोनम कपूर
सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब वो पहले से बेहतर हैं लेकिन इसके बावजूद अभी तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल सकी है। सोनम कपूर ने ट्विटर पर लिखा कि वो अभी भी अस्पताल में हैं और शायद होली के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाए। सोनम ने अपने सभी फैंस को ढेर सारा धन्यवाद भी कहा कि उन्होंने सोनम की सलामती के लिए शुभकामनाएं भेजीं।

सोनम ने लिखा "बैड लक है कि आज मैं डिस्चार्ज नहीं हो रही हूं। आप सभी को ढेर सारा धन्यवाद इतने प्यार के लिए।"
सोनम ने आगे लिखा "पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हूं। मुझे अपनी शुभकामनाएं देने के लिए ढेर सारा धन्यवाद।"
आज सोनम कपूर की बहन रिहा कपूर का जन्मदिन भी है।सोनम ने रिहा को भी जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां दी हैं और लिखा है "जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां मेरी खूबसूरत बहन।"


Click it and Unblock the Notifications











