सोनम ने श्रृद्धा को किया इग्नोर, जूनियर एक्ट्रेसेस के फैशन सेंस पर भी निशाना साधा!
सोनम कपूर जो कि अपनी बेबाकी के लिए काफी मशहूर रही हैं ने हाल ही में एक टीवी शो के दौरान अपनी बॉलीवुड की नयी एक्ट्रेसेस के ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर शायद इन एक्ट्रेसेस को कहीं ना कहीं बुरा तो जरुर लगा होगा। इन एक्ट्रेसेस में आलिया भट्ट, परिणिती चोपड़ा के साथ सोनम कपूर की समकालीन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। सोनम कपूर, बॉलीवुड की फैशन दिवा कहलाई जाती हैं और इसके चलते उन्होंने हाल ही दूसरी एक्ट्रेसेस के फैशन पर कमेंट किये। सिर्फ इतनी ही बात नहीं है बल्कि हाल ही में एक अवॉर्ड्स फंक्शन के दौरान सोनम कपूर को श्रृद्धा कपूर को इग्नोर मारते भी देखा गया। हालांकि सोनम ने आज ही इस बात पर कमेंट किया कि वो जल्दी में थीं और श्रृद्धा को लेकर उनके मन में कोई गलत भावना नहीं है।
तो आइये आपको समझाते हैं पूरा माजरा, हुआ कुछ यूं कि एक अवॉर्ड फंक्शन की नाइट में रेड कार्पेट पर श्रृद्धा कपूर मीडिया से रुबरु हो रही थीं। उसी दौरान सोनम कपूर भी वहां पर एंटर हुईं। ये देखकर कि रेड कार्पेट पर श्रृद्धा मीडिया से बात कर रही हैं सोनम वापस जाने लगीं लेकिन मीडिया ने उन्हें आने को कहा और वो श्रृद्धा के पीछे होकर निकल गयीं। उन्होंने मीडिया को हैलो कहा लेकिन वो श्रृद्धा के होते हुए मीडिया से बात करने नहीं आईं। कमाल की बात ये है कि जब सोनम श्रृद्धा के पीछे से गुजर रही थीं तो उसी समय श्रृद्धा से पूछा गया कि उनके अनुसार बॉलीवुड की फैशन दिवा कौन हैं जिसपर श्रृ्द्धा ने पीछे मुड़कर सोनम का नाम लिया लेकिन सोनम ने ध्यान ही नहीं दिया।
अब इस बात पर एक बड़े टीवी चैनल ने इस वीडियो को ये कहते हुए प्रमोट किया कि सोनम कपूर ने श्रृद्धा को इग्नोर किया और उनके बुलाने पर भी नहीं रुकीं। जबकि श्रृद्धा सोनम की तारीफ कर रही थीं। सोनम कपूर ने इस बात पर अपनी तरफ से पल्ला झाड़ते हुए ट्विटर पर लिखा श्रृद्धा कपूर के साथ मेरा कोई पंगा नहीं है, मुझे देर हो रही थी और मैं तेजी में निकल गयी। लेकिन कुल मिलाकर ये बात तो कही जा सकती है कि श्रृद्धा कपूर अपने से यंग और नयी एक्ट्रेसेस के फैशन सेंस को बिल्कुल पसंद नहीं करतीं। उनके अनुसार आलिया अपनी उम्र से ज्यादा मेच्योर कपड़े पहनती हैं तो परिणिती चुस्त कपड़े पहनती हैं। ऐसे में हो सकता है कि किसी नयी एक्ट्रेस जैसे श्रृद्धा कपूर के साथ रेड कार्पेट पर खडा़ होने में भी उन्हें लगा हो कि वो अपने से कम फैशनेबल एक्ट्रेसेस के साथ कहीं क्लिक ना हो जाएं।


Click it and Unblock the Notifications