Sonam Kapoor Baby Bump: जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं सोनम कपूर? खुली शर्ट में दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप
Sonam Kapoor Baby Bump: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपने दूसरे प्रेग्नेंसी फेज को इंजॉय कर रहे हैं। सोनम कपूर बहुत जल्द अफने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं और अब उनका बेबी बंप इतना बड़ा हो गया है कि वो छुपाए भी नहीं छुप रहा है। हाल ही में सोनम कपूर के मुंबई में आउटिंग करते हुए पैपराजी ने स्पॉट किया और उनका वीडियो और तस्वीरें क्लिक की जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

खुली शर्ट में दिखाया बेबी बंप
सामने आए वीडियो में सोन कपूर का फुल ग्रोन बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है और फैशन फ्रीक एक्ट्रेस ने भी इसे खुली शर्ट में काफी बोल्ड और बेबार अंदाज में फ्लॉन्ट किया है। सामने आए वीडियो में आफ देख सकते हैं कि सोनम कपूर इस दौरान बेयर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए खूब पोज देती दिखाई दीं। इसके साथ ही सोनम कपूर का इतना बड़ा बेबी बंप देखने के बाद फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या सोनम ट्विंस के साथ प्रेग्नेंट हैं? हालांकि इसे लेकर सोनम कपूर ने कोई भी रिएक्श नहीं दिया है।
6 महीनों की प्रेग्नेंट सोनम कपूर
सोनम कपूर के वीडियो के सामने आते ही बातें हो रही हैं। खबरे हैं कि सोनम कपूर 6 महीनें प्रेग्नेंट हैं और साल मार्च 2026 के आसपास वो मां बनेंगी। कपूर परिवार और आहूजा परिवार उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भले ही सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और उनका पेट काफी निकला हुआ है। इसके बावजूद वो शानदार ड्रेसिंग के साथ धमाका करती दिख रही हैं।
सोनम कपूर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो
प्रेग्नेंसी ग्लो उनके चेहरे पर नजर आ रहा है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। सोनम कपूर ने पूरे कॉन्फिडेंस से साथ पोज दिया और लोगों की निगाहें उनके ऊपर से हट नहीं रहीं थीं। सोनम कपूर के मैटरनिटी फोटोशूट का भी फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











