प्रेग्नेंसी स्ट्रैच मार्क्स से परेशान हुई सोनम कपूर, भरे इवेंट में बार बार हाथ से छिपाती रही पेट के निशान

Sonam Kapoor Pregnancy Stretch Marks: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती है। हर इवेंट में सोनम कपूर का अलग ही फैशन गेम देखने को मिलता है। अब हाल ही में सोनम कपूर मुंबई में पति आनंद आहूज के साथ वोग इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान सोनम का ऑरेंज रिफ्रेशिंग लुक सामने आया है।
इस दौरान सोनम कपूर ने स्कर्ट और क्रॉप टॉप को ऑर्ड सेट में दिखाई दे रही थीं। सोनम के इस ब्रालैट लुक में उनका पेट साफ दिखाई दे रहा था। ऐसे में हर किसी की नजर सोनम कपूर के प्रेग्नेंसी स्ट्रैच मार्क जा पड़ रही है। हालांकि इस सोनम कपूर बार बार अपने हाथ से कवर करती और जरा असह भी दिखाई दे रही थीं। ऐसे में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इसे लेकर उनके असहज नहीं बल्कि प्राउड फील करना चाहिए और खुलकर फ्लॉन्ट करना चाहिए।
सोनम कपूर इस दौरान ऑरेंज लुक में काफी हाईलाइट हो रही थीं। रेड कार्पेट पर इस इस कपल ने रॉयल एंट्री मारी और जमकर पोज दिए। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं। प्रेग्नेंसी के बाद सोनम कपूर जहां अपना ज्यादातर समय बेटे की परवरिश को दे रही है तो वहीं अक्सर ये हसीना इवेंट और रेड कार्पेट पर भी अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती दिखाई देते है।
बता दें कि सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने ग्लैमरस लुक की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही सोनम कपूर बेटे वायु से जुड़े अप्डेट भी फैंस के साथ शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
