..................... सोनम कपूर ने चप्पल पहनाने के लिए रखा है एक शख्स? बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं अभिनेत्री! Sonam Kapoor has hired a person to wear slippers? The actress is getting trolled badly! - Hindi Filmibeat

सोनम कपूर ने चप्पल पहनाने के लिए रखा है एक शख्स? बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं अभिनेत्री!

sonam kapoor

अभिनेत्री सोनम कपूर काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी है लेकिन उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं और कई बार उनको बुरी तरह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। इस समय भी कुछ ऐसा ही हुआ है कि सोनम कपूर को नेटिजेंस काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैँ। इसके पीछे कारण है एक तस्वीर जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है और इस तस्वीर में शख्स उनके चप्पल पहनाता हुआ नजर आ रहा है।

जी हां, इस दौरान अभिनेत्री अपनी योगा क्लास के बाहर स्पॉट हुई थी। सोनम यहां चप्पल पहनती नजर आ रही हैं लेकिन हैरानी की बात यह है कि एक्ट्रेस ने ऐसा खुद नहीं किया है।

इसके बाद लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं और उनका कहना है कि सोनम ने चप्पल पहनाने के लिए भी एक शख्स को हायर कर रखा है।

लोग कर रहे हैं ट्रोल

सोनम कपूर को लोग इसके बाद काफी बुरा भला कह रहे हैं और कई लोग संस्कार को लेकर ताना मार रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि ये ''अपने बेटे को क्या सिखाएगी।'' इसके अलावा एक का कहना है कि, ''स्लिपर भी खुद नहीं पहन सकती तो क्या फायदा है योगा करने का।'' एक यूजर ने लिखा, ''खुद कुछ नहीं कर सकते है, वैसे बड़े बड़े लोगों की बात अलग है।''

बेटे को दिया था जन्म

सोनम कपूर और आनंद अहूजा हाल ही में माता पिता बने थे और उनके बेटे का नाम वायु है। अक्सर सोशल मीडिया पर सोनम और आनंद के साथ साथ उनके बेटे को लेकर भी काफी चर्चा होती है और लोग आज भी एक झलक का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X