Sonam Kapoor: जानिए क्यों किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट के चलते सोनम कपूर को होना पड़ा ट्रोल, वीडियो

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं, और हो भी क्यों ना, पहली बार किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को इतने बड़े और शानदार कॉन्सर्ट में जानें का मौका मिला हैं। परंतु सोशल मीडिया पर सोनम कपूर को इसके चलते काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है।

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को किंग चार्ल्स तृतीय के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में आमंत्रित किया गया है, जिसके बाद से ही वह सुर्खियों में आ गई हैं। 7 मई को लंदन के विंडसर कैसल में आयोजित होने वाले इस कोरोनेशन कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने वाली सोनम इकलौती भारतीय हस्ती होंगी।

यह सोनम का पहला शाही कार्यक्रम होगा, जिसके लिए वह काफी उत्सुक हैं। इस समारोह में सोनम वर्चुअल क्वायर का परिचय देते हुए एक छोटा-सा भाषण देंगी, जिसके लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। सोनम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा था कि वह इस समारोह का हिस्सा बनकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं। सोनम के चयन को "गलत" बताते हुए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

सोनम को सोशल मीडिया पर मीम्स बनाकर और प्रतिक्रिया देकर ट्रोल किया जा रहा है। एक ने लिखा, 'मुझे लगता है कि सोनम को अपनी प्रस्तुति दिखाने के लिए किंग चार्ल्स को पैसे देने चाहिए।' दूसरे ने लिखा, 'इन्हें भारत में कोई नहीं बुलाता तो किंग चार्ल्स आपने क्यों?'एक अन्य ने लिखा, 'क्या ये कोहिनूर ले आएंगी वहां से, इससे अच्छा रानू मंडल को आमंत्रित कर लेते।'

खैर इस बातों से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को कोई फर्क नहीं पड़ता है, वह हमेशा ही अपने हिसाब से चीजें करती हैं। खैर बता दे कि, 6 मई को किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक होगा और वह आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के राजा बन जाएंगे।

इसके साथ उनकी पत्नी कैमिया की भी ताजपोशी होगी। इसके बाद 7 मई को कोरोनेशन कॉन्सर्ट होगा और यह राज्याभिषेक कार्यक्रम एक हफ्ते तक चलेगा। इससे पहले 1953 में एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी हुई थी और वह 70 साल तक ब्रिटेन की महारानी रही थीं।अब महारानी के निधन के 8 महीने बाद उनके बेटे राजगद्दी संभालने जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sonam kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X