..................... Sonam Kapoor grand baby shower cancelled confirms farah Khan | सोनम कपूर के बेबी शावर फंक्शन को स्थगित कर दिया गया है - Hindi Filmibeat

सभी तैयारियों के बाद कैंसिल हुआ सोनम कपूर का बेबी शावर, जानें क्यों हुआ ऐसा?

सोनम कपूर और आनंद आहूजा, 17 जुलाई को ग्रैंड बेबी शावर होस्ट करने वाले थे। लेकिन, मुंबई में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों की वजह से इस फंक्शन को कैंसिल कर दिया गया। यह फंक्शन सोनम कपूर की आंटी के बांद्रा स्थित घर पर होने वाला था। सोनम कपूर ने वहां एक छोटा सा गेट-टूगेदर रखा था।

इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के अनुसार फराह खान ने कंफर्म किया है कि सोनम कपूर के बेबी शावर फंक्शन को स्थगित कर दिया गया है। सोनम कपूर का पूरा परिवार इस फंक्शन के लिए काफी उत्साहित था और काफी फैंसी इनविटेशन भी भेजे गए थे लेकिन कोरोना की वजह से परिवार ने इसे रद्द करना सही समझा।

Recommended Video

Sonam Kapoor Baby Shower: Farah Khan ने बताया, क्यों हुआ Sonam का Baby Shower Cancel, video viral !

sonam-kapoor-grand-baby-shower-cancelled-confirms-farah-khan

सोनम कपूर बाद में अपने पति आनंद आहूजा के साथ पैपराजी द्वारा स्पॉट भी की गईं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहन रखा था। प्रेग्नेंसी के अंतिम दिनों में सोनम कपूर अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं। बता दें कि, अगले कुछ महीनों में सोनम कपूर की डिलिवरी होने वाली है और नन्हें मेहमान को लेकर पूरा परिवार काफी एक्साइटेड है। सभी बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सोनम कपूर ने इस साल मार्च में सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था कि वो मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपनी और आनंद आहूजा की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए सोनम कपूर ने कहा था -'आपको कोई भी प्रेग्नेंसी को लेकर यह नहीं बताएगा कि इस दौरान कितनी चुनौतियां आती हैं।'

सोनम कपूर ने कहा था - 'ईमानदारी से कहूं तो ये वाकई बहुत चैलेंजिंग है। आपका शरीर हर दिन ग्रो करता है और हर दिन नए अनुभवों से सामना होता है। उन्होंने ये खुलासा भी किया था कि शादी के बाद वो और आनंद आहूजा दो साल एन्जॉय करना चाहते थे और इसके बाद बेबी प्लान करना चाहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X