TRAGEDY: बहन हो जाएगी बीए पास पर भाई कब होगा इंटर पास?

सोनम कपूर ने बड़ी खुशी खुशी जग भर को ढिंढोरा पीट कर बता डाला है कि इस साल उनका ग्रैजुएशन पूरा हो जाएगा। सोनम किस कॉलेज से पढ़ाई कर रही है ये तो नहीं पता पर उन्होंने ये एलान कर दिया है कि इस साल वो अपने ग्रैजुएशन की डिग्री प्राप्त करने के लिए अप्लाई करेंगी और हो जाएंगी बीए पास।

sonam-arjun

पढ़ाई और लिखाई को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में दो गुट रहे हैं। जहां कुछ एक्टर्स काफी पढ़े लिखे हैं वहीं कुछ ने कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा। इन्हीं लोगों में शामिल हैं अर्जुन कपूर। अर्जुन कॉलेज का मुंह देखेंगे भी कैसे क्योंकि इसके लिए तो स्कूल की पढ़ाई करनी पड़ती है और अर्जुन हैं इंटर फेल। ये बात अर्जुन कपूर के पुराने कई इंटरव्यू में छपी है लेकिन हाल ही में अर्जुन के AIB ROAST में इस बात का बहुत मज़ाक उड़ाया गया।

पर खराब बात ये थी कि अर्जुन कपूर भी इन सब जोक्स का खुल कर आनंद ले रहे हैं। उनके लिए बारहवीं फेल होना कोई बड़ी बात नहीं। अब ऐसे में थोड़ा डर इस बात का है कि इस देश का युवा वर्ग अर्जुन कपूर को बहुत फॉलो करता है।

अब उनके दिमाग में भी ये बात बैठ गईं कि उनका सुपरस्टार भी बारहवीं फेल है तो फिर तो भगवान बचाए इस देश को। वैसे आपको नहीं लगता कि एक्टर और नेताओं को भी मिनिमम बारहवीं पास होने का रूल होना चाहिए। एजुकेशन सिस्टम की ऐसे धज्जियां उड़ाना गंदी बात!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X