मां की साड़ी पहनकर सोनम कपूर ने करवाया मैटरनिटी फोटोशूट, शानदार तस्वीरें हुईं वायरल!
कुछ समय से लगातार अभिनेत्री सोनम कपूर चर्चा में चल रहीं हैं और उनको लेकर खबर आई थी कि वो मां बनने वाली हैं जिसकी पुष्टि उन्होने खुद की थी। हालांकि अब उन्होने कुछ ऐसा कर दिया है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल सोनम कपूर ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं और ऐसा करके उन्होने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
पति आनंद आहूजा के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही अभिनेत्री ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई शानदार तस्वीरें साझा कीं। उन्होने मैटर्निटी फोटोशूट करवाया है जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप सहमत होंगे कि वह सीधे एक पेंटिंग की तरह दिख रही है।

सोनम कपूर हाथीदांत-रंग की लिपटी हुई स्कर्ट पहनी है, उन्होंने इसे मैचिंग वन-शोल्डर ब्लाउज़ के साथ पेयर किया, जिसमें फ्लोइंग ड्रेप था जो उनके कंधे के चारों ओर लिपटा हुआ था।
इसमें वो शानदार दिख रहीं हैं। इसके अलावा सोनम ने एक लंबा पारंपरिक हार पहना था। उन्होंने अपने लुक को और भी स्टाइल किया। सोनम ने लंबे बालों को सामने की तरफ बीच-बीच रखा हुआ है।
इसके अलावा उनका स्मोकी मेकअप लोगों को प्रभावित कर रहा है। सोनम कपूर की इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। सोनम कपूर और आनंद आहुजा ने कुछ साल पहले शादी की थी और लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications