असिन-सोनम की दोस्ती!

असिन ने बताया कि सोनाक्षी से भी मेरी अच्छी पटती है और साथ ही श्रूति हसन से भी मेरी दोस्ती है। उन्होंने बताया कि मेरे संबंध कई अभिनेत्रियों के साथ बहुत अच्छे हैं और वक्त मिलने पर हम एक दूसरे से मुलाकात भी करते हैं। असिन कहती हैं कि वैसे तो हमें ज्यादातर समय बाहर ही बिताना होता है। लेकिन हम फोन से भी संपर्क में रहते हैं।
गौरतलब है कि असिन हाल ही में फिल्म रेडी में नजर आयी हैं और जल्द ही उनकी अगली फिल्म हाउसफुल 2 की शूटिंग शुरू होनेवाली है। असिन ने बताया है कि वह बॉलीवुड में कम ही लोगों को जानती हैं। लेकिन अभिनेताओं से अधिक उनकी दोस्ती अभिनेत्रियों से है क्योंकि अभिनेत्रियों से उन्हें कई तरह के टिप्स मिलते रहते हैं, जिन्हें वह अपनी वास्तविक जिंदगी में भी अपनाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











