सोनम कपूर को मौसम के निर्देशक ने दिया 27 लाख का पेन

इस फिल्म को पंकज कपूर ने अपना ड्रीम प्रोजक्ट बताया है। फिल्म को लेकर काफी कयास लगाये गये हैं लेकिन वो कयास कितने सच साबित होते हैं ये तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इतना तय है कि इस फिल्म के लिए पूरी यूनिट ने काफी मेहनत की है। इस फिल्म के दौरान पंकज कपूर सोनम और शाहिद पर काफी सख्त भी हो गये थे।
उन्होंने दोनों कलाकारों को सख्त हिदायत दी थी कि इस फिल्म के बारे में ना तो एसएमएस, ना ही फोन और ना ही इंटरनेट पर कोई जिक्र किया जाये। अगर दोनों ही कलाकारों को आपस में बात करनी है तो उन्हें पत्राचार के माध्यम से बात करना होगा। पहले तो सोनम और शाहिद के लिए ये काफी मुश्किल था लेकिन बाद में आसान हो गया।
चूंकि सोनम ने पंकज कपूर की बात मानी इसलिए पंकज कपूर ने खुश होकर सोनम को एक पेन गिफ्ट किया जिसकी कीमत 27 लाख बतायी जा रही है। ये पेन लिमिटेड एडिशन वाली है जिस पर 24 कैरट गोल्ड प्लेटड का कवर है। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि सोनम ऐसा गिफ्ट पाकर बहुत ज्यादा खुश है उन्हें समझ में नहीं आर रहा है कि वो अपनी खुशी किस तरह से व्यक्त करें। फिल्म 16 सितंबर को प्रदर्शित होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











