सोनम कपूर हुईं ट्रोल- फोटो साझा करते हुए लिखा 'भगवान क्या करूं?' ट्रोलर्स बोले 'एक्टिंग बंद करो'
सोशल मीडिया पर इस समय सितारे काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं लेकिन कई यही सोशल मीडिया उनके लिए परेशानी का सबब बन जाता है। हम बात कर रहें हैं ट्रोलिंग की जो आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सितारों को झेलनी पड़ती है। इस समय अभिनेत्री सोनम कपूर को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें वो ट्रोल हो गई हैं और ट्रोलर्स ने उनके अभिनय को लेकर तंज कसा है।
गौरतलब है कि सोनम कपूर ने हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी और इसके साथ उन्होने एक कैप्शन भी लिखा था। इस कैप्शन को लेकर वो ट्रोल हो गईं।

सोनम कपूर ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो बैठी हुए नजर आ रही हैं। उन्होने लिखा है.. 'हे भगवान क्या करूं'। सोनम के इस कैप्शन के जवाब में यूजर्स ने उनको काफी ज्यादा ट्रोल किया है।


Click it and Unblock the Notifications