..................... Sonam Kapoor gave such a speech at King Charles Coronation concert, trolled on social media - Hindi Filmibeat

Sonam Kapoor: किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में सोनम कपूर ने दी ऐसी स्पीच, जमकर हुई सोशल मीडिया पर ट्रोल

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor: सोशल मीडिया पर सेलेब्स हमेशा ही किसी ना किसी वजह से ट्रोलिंग का सामना करते रहते हैं, हाल ही में सोनम कपूर को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा जिसकी वजह है किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में एक्ट्रेस की स्पीच।

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, सोनम कपूर हाल ही में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल हुईं। यह फंक्शन बहुत बड़ा इवेंट था, इसमें काफी नामचीन हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

किंग चार्ल्स के ऐतिहासिक राज्याभिषेक के एक दिन बाद रविवार, 7 मई को विंडसर कैसल में टॉम क्रूज और पुसीकैट डॉल्स के निकोल शेर्जिंगर भी राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए।

इस बीच,समारोह में दिया गया सोनम कपूर का एक भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। सोनम कपूर की मां सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की स्पीच का वीडियो शेयर किया है।

सोनम वीडियो की शुरुआत नमस्ते से करती है, लोग उनके इस जेस्चर की काफी तारीफ कर रहे हैं। आगे उन्होंने वीडियो में कहा, "हमारा कॉमनवेल्थ एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं, दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति विशेष है। हम समृद्ध भविष्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्प, जहां हर आवाज सुनी जाती है।"

रेडिट पर सोनम के इस वीडियो का जमकर मजाक भी बन रहा है। क्लिप पर रिएक्शन देते हुए, नेटिजन्स में से एक ने लिखा, "यह शर्मनाक है। इवेंट में जाना था तो अच्छे से तैयारी कर लेती, ये तो ऐसे बोल रही है मानों पांचवी क्लास की बच्ची हो, जो अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हो।" एक अन्य ने लिखा- ये एक ग्लोबल शर्मिंदगी है। तो किसी ने कहा कि जब जा रही थी तो ढंग से बोल लेती।"

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग और सोनम के घरवालों इस वीडियो की काफी तारीफ कर रहे हैं। उनकी मां ने वीडियो को शेयर करके लिखा- "तुम पर गर्व है"। तो सोनम ने जवाब में "लव यू" लिखा।

अर्जुन कपूर, भावना पांडे और महीप कपूर ने भी सोनम के वीडियो पर प्यार भेजा। तो चाचा संजय कपूर ने लिखा- "ग्रेट ऑनर"। वर्क फ्रंट पर बात करें तो सोनम बेटे के जन्म के बाद जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X